रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए नया कमांडर किया नियुक्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Apr 2022 09:09 PM
रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए नया कमांडर किया नियुक्त

ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिका के एक अधिकारी ने रविवार को दावा किया कि सैन्य कार्रवाई के उपरांत मिले झटके के बाद रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए नया कमांडर नियुक्त किया है. अमेरिकी अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि रूस ने अपने सबसे अनुभवी सैन्य अधिकारी जनरल एलेक्सजेंडर दिवोर्निकोव (60) को यूक्रेन युद्ध का नया कमांडर नियुक्त किया है. उन्होंने बताया कि दिवोर्निकोव का सीरिया और अन्य युद्ध स्थलों पर आम नागरिकों के खिलाफ क्रूरता का रिकॉर्ड है.

वहीं, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्ष सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा, ‘‘किसी भी जनरल की नियुक्ति से इस तथ्य को मिटाया नहीं जा सकता कि रूस पहले ही यूक्रेन में रणनीतिक असफलता का सामना कर चुका है.’’ सुलिवन ने सीएनएन के ‘स्टेट आॅफ द यूनियन’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘यह जनरल यूक्रेन की असैन्य नागरिकों के खिलाफ अपराध व क्रूरता का महज एक और अध्याय लिखेगा.’’ ***

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu