सलमान खान ने चिरंजीवी के साथ ‘गॉडफादर’ की शूटिंग शुरू की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 16 Mar 2022 12:06 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आगामी तेलुगु एक्शन फिल्म ‘‘गॉडफादर’’ के लिए शूंिटग शुरू कर दी है। इस फिल्म में दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता चिरंजीवी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम फिल्म ‘‘लुसिफर’’ का रीमेक है, जिसमें मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

‘गॉडफादर’ में खान के अहम अतिथि भूमिका निभाने की संभावना है। यह फिल्म तेलुगु फिल्म उद्योग में उनकी पहली फिल्म होगी।
चिरंजीवी ने ट्विटर पर अभिनेता के साथ फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा की। अभिनेता ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘गॉडफादर की शूंिटग में सलमान भाई का स्वागत है। आपके आने से हर कोई ऊर्जा से भर गया है और उत्साह अगले चरण पर पहुंच गया है।

आपके साथ स्क्रीन साझा करना बहुत खुशी की बात है। आपकी मौजूदगी से निश्चित रूप से दर्शक रोमांचित होंगे।’’ ‘गॉडफादर’ में नयनतारा और सत्यदेव कंचरना भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन मोहन राजा कर रहे हैं और इसे कोनीडेला प्रोडक्शन कंपनी और सुपर गुड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। खान आखिरी बार बड़े पर्दे पर ‘‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’’ फिल्म में दिखाई दिए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav