सलमान खान ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के ट्रेलर की सराहना की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 12 Jul 2023 03:11 PM
सलमान खान ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के ट्रेलर की सराहना की…
ऑडियो सुनें

मुंबई: अभिनेता सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त एवं सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के ट्रेलर की सराहना की और उसे रिलीज होते ही पहले दिन देखने का वादा किया। सलमान ने मंगलवार शाम ट्विटर पर फिल्म का एक वीडियो साझा किया और लिखा कि ‘जवान’ जैसी फिल्मों को केवल सिनेमाघरों में देखा जाना चाहिए।

अभिनेता ने कहा, ‘‘ पठान, जवान बन गया। बेहतरीन ट्रेलर, बेहद पसंद आया। इस तरह की फिल्मों को केवल सिनेमाघरों में देखा जाना चाहिए। मैं यकीनन पहले दिन ही इसे देखूंगा। मजा आ गया। वाह।’’ शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान अतिथि भूमिका में नजर आए थे, जिसने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जवान’ का निर्देशन तमिल फिल्मकार एटली ने किया है और गौरी खान इसकी निर्माता हैं। इसमें विजय सेतुपति और नयनतारा भी हैं। फिल्म ‘जवान’ ंिहदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सात सितंबर को रिलीज होगी। इसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav