दुर्घटनाग्रस्त चीनी विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स मिला

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 27 Mar 2022 12:01 PM
ऑडियो सुनें

बीजिंग. ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस’ के दुर्घटनाग्रस्त हुए ‘बोइंग 737-800’ विमान का दूसरा ‘ब्लैक बॉक्स’ मिल गया है.
यह विमान पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इस हादसे में विमान में सवार 132 लोगों की मौत हो गई थी.
इस विमान का ‘कॉकपिट वाइस रिकॉर्डर’ चार दिन पहले मिल गया था. इसके बाद से ‘फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर’ की तलाश की जा रही थी.

इन दो रिकॉर्डर की मदद से जांचकर्ता यह पता लगा सकते हैं कि विमान आसमान से अचानक नीचे क्यों गिरा.
चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स की उड़ान संख्या एमयू5735 सोमवार को कुनंिमग से दक्षिणपूर्वी चीन के ग्वांगझू आते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ और आधिकारिक संवाद समिति शिन्हुआ ने अधिकारियों से हवाले से फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर मिलने की जानकारी दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news