सीमा हैदर बनेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस, इस फिल्म निर्माता ने दिया ऑफर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 01 Aug 2023 02:12 PM
सीमा हैदर बनेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस, इस फिल्म निर्माता ने दिया ऑफर…

सीमा हैदर बनेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस, इस फिल्म निर्माता ने दिया ऑफर...

ऑडियो सुनें

मुंबई: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की आर्थिक स्थिति खराब होने की खबरों के बीच उनके हिंदी फिल्म में काम करने की बात सामने आई है. सीमा हैदर जल्द बॉलीवुड एक्ट्रेस बना जाएंगी. ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस ने सीमा को फिल्म में अभिनय करने का मौका देने की बात कही है. सीमा हैदर की आर्थिक स्थिति खराब होने की खबरें सामने आने के बाद अमित जानी ने बड़ी बात कही है. अमित जानी ने सीमा हैदर को अपने फिल्म प्रोडेक्शन में अभिनय करने का मौका देने की बात कही है.

बता दें कि हमेशा विवादों में रहने वाले खुद को मेरठ के गांव जानी का निवासी बताने वाले अमित जानी ने 2022 में मेरठ के सिवाल खास से विधान सभा चुनाव लड़ा था. सोशल मीडिया में सचिन और सीमा हैदर की खबर सामने आई है कि वह पुलिस की इन्वेस्टिगेशन के कारण काम धंधे पर नहीं जा रहे हैं, जिस कारण उनके खाने तक के लाले पड़े हुए हैं. यह बात वायरल हुई तो उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने सीमा हैदर और सचिन के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. उन्होंने दोनों को अपने फिल्म प्रोडेक्शन हाउस जानी फायर फोक्स में अभिनय करने का ऑफर दिया है.

बता दें कि अमित जानी ने हाल ही में मुंबई में फिल्म प्रोडेक्शन हाउस बनाया है और उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर A Tailor Murder Story के नाम से फिल्म बना रहे हैं. जिसकी रिलीज नवम्बर में होनी तय हुई है. अमित जानी ने सीमा और सचिन को ऑफर दिया कि यदि वह उनके प्रोडेशन में काम करें तो वह उनको लाखों रुपये मेहनताना देगें, जो उनके काम आएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav