माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 25 Apr 2026 03:27 PM
माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई
ऑडियो सुनें

बामाको: माली की राजधानी बामाको में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार सुबह गोलीबारी की आवाज सुनी गई। स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी। बामाको में मौजूद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक पत्रकार ने सिटी सेंटर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित मोदिबो कीता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगातार गोलीबारी की आवाज सुनी, और साथ ही हवाई अड्डे के आसपास एक हेलीकॉप्टर को गश्त करते देखा।

यह हवाई अड्डा माली वायुसेना द्वारा उपयोग किए जाने वाले एक एयर बेस के निकट स्थित है। हवाई अड्डे के पास रहने वाले एक निवासी ने इलाके में गोलियां चलने की आवाज सुनाई देने की जानकारी दी। उसने कहा, ”लगातार गोलीबारी की आवाज जा रही है; शायद हमलावर हवाई अड्डे की तरफ बढ़ रहे हैं। मुझे आसमान में तीन हेलीकॉप्टर भी गश्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं।” गोलीबारी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और किसी भी सशस्त्र समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav