अडाणी समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में तेजी, अडाणी एंटरप्राइजेज 15% चढ़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Mar 2023 06:48 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. शेयर बाजारों में सुधार के बीच अडाणी समूह की सभी दस सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए.
बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 14.70 प्रतिशत चढ़कर 1,564.55 रुपये पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में यह 15.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,580 रुपये पर पहुंच गया था. कंपनी का शेयर दो दिनों में 31 प्रतिशत चढ़ चुका है.

अडाणी एंटरप्राइजेज का बाजार मूल्यांकन दो दिन में 42,219.95 करोड़ रुपये बढ़ गया. इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन में पांच प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 4.99 प्रतिशत, अडाणी विल्मर में 4.99 प्रतिशत, एनडीटीवी में 4.99 प्रतिशत और अडाणी पावर में 4.98 प्रतिशत की बढ़त हुई. अडाणी टोटल गैस के शेयर में 4.85 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट में 3.32 प्रतिशत, एसीसी में 2.14 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट में 1.61 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला.

पिछले आठ कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को बढ़कर बंद हुए. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 448.96 अंक या 0.76 प्रतिशत चढ़कर 59,411.08 अंक पर बंद हुआ. बुधवार को कारोबार के अंत में अडाणी समूह की 10 कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 7.56 लाख करोड़ रुपये था. हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडाणी समूह पर शेयरों के भाव बढ़ाने के लिए हेराफेरी करने और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे. हालांकि, समूह ने इन सभी आरोपों को झूठ और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu