सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ 15 दिसंबर को होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Jul 2023 09:36 PM
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ 15 दिसंबर को होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत धर्मा प्रोडक्शन की एक्शन फिल्म ‘योद्धा’ 15 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फिल्म का निर्देशन पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे ने किया है. दोनों की यह पहली फिल्म है. फिल्मकार करण जौहर के ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ और शशांक खेतान के ‘मेंटर डिसाइपल फिल्म्स’ ने फिल्म का निर्माण किया है. इससे पहले यह फिल्म जुलाई में रिलीज होनी थी.

फिल्म निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत और सागर आम्ब्रे, पुष्कर ओझा निर्देशित फिल्म योद्धा 15 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी.” फिल्म का निर्माण हीरू जौहर, करण जौहर, अपूर्वा मेहता और खेतान ने किया है. अभिनेत्री राशि खन्ना और दिशा पाटनी ने भी फिल्म में अभिनय किया है. मल्होत्रा इससे पहले भी धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें उनकी पहली फिल्म “स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर”, “हंसी तो फंसी”, “कपूर एंड संस” और “शेरशाह” शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu