मूसेवाला हत्या मामला: गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से भारत लाया गया

नयी दिल्ली. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से प्र्त्यियपत कर भारत लाया गया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उसे दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 10 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारी मामले में प्रगति पर नजर रखने के लिए अजरबैजान की राजधानी बाकू गए थे.

विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) एच.जी.एस. धालीवाल ने कहा, ” सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को बाकू से सफलतापूर्वक प्र्त्यियपत किया गया और मंगलवार सुबह दिल्ली लाया गया.” सूत्रों ने बताया कि वह हत्या के लिए साजिश रचने तथा उससे संबंधित साजोसामान जुटाने में शामिल रहता था. उन्होंने दावा किया कि वह मूसेवाला की हत्या के समय विदेश में था लेकिन उसने यह कहकर जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की उसी ने ही मूसेवाला को गोली मारी थी.

एक सूत्र ने दावा किया, ” मूसेवाला की हत्या से पहले सचिन बिश्नोई भारत से चला गया था. वह तिलक राज टुटेजा नाम के फर्जी पासपोर्ट पर पहले दुबई गया था. इस पासपोर्ट पर दक्षिण दिल्ली के संगम विहार का पता था.” उसने दावा किया, ” उसने (सचिन ने) टोह लेने में मदद की तथा हमलावरों को एक गाड़ी भी उपलब्ध करायी. उसने हत्या के बाद यह दावा कर जांच को भटकाने की कोशिश की कि उसने ही गायक की जान ली.” सूत्र ने कहा कि जब सचिन बिश्नोई दुबई में था तब उसे लगा कि संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत के अच्छे संबंध है और उसे वहां से प्र्त्यियपत किया जा सकता है, इसलिए वह बाकू चला गया था.

सचिन बिश्नोई को पिछले साल अगस्त में अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था और उसने दावा किया था कि जब घटना घटी तब वह भारत में नहीं था. सूत्रों ने कहा कि उसने अजरबैजान में जमानत के लिए आवेदन दिया था जिसके खारिज कर दिया गया था.
धालीवाल के अनुसार सचिन बिश्नोई महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम से जुड़े एक मामले तथा मोहन गार्डन थाने में हत्या के प्रयास और विशेष शाखा में दर्ज अन्य मामलों में नामजद है.

सचिन बिश्नोई एवं एक अन्य आरोपी अनमोल बिश्नोई (जो लॉरेंस बिश्नोई का भाई है) मूसेवाला की हत्या से पहले फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गये थे. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ घटना के दौरान ‘सिग्नल अप्लिकेशन’ के माध्यम से हमलावरों के संपर्क में था. इससे पहले, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बराड़ (जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का अहम साथी) को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाये जाने के बाद गिरफ्तार किया था.

विक्रम बराड़ मूसेवाला की हत्या में शामिल था. वह दुर्दांत गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और अन्य की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी एवं जबरन वसूली के मामलों में भी शामिल था. सिद्धू मूसेवाला के नाम से पहचाने जाने वाले शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button