‘यहां भारत जैसा ही महसूस कर रहा हूं’, भारतीय प्रवासी समुदाय से PM मोदी का संवाद

एम्स्टर्डम: नीदरलैंड के हेग में रहने वाले भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और भारतीयों की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट का रंग, पता या समय क्षेत्र बदल सकता है, लेकिन भारतीयता नहीं बदल सकती। उन्होंने भारतीय समुदाय द्वारा उनके प्रति दिखाए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भी आभार व्यक्त किया।

लोकतांत्रिक जगत में 25 साल, मेरे लिए सौभाग्य की बात है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा- 13 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में… 12 वर्ष प्रधानमंत्री का सेवाकाल… लोकतांत्रिक विश्व में 25 वर्षों तक… करोड़ों-करोड़ वोटर्स का लगातार समर्थन… ये मेरे लिए बहुत ही बड़े सौभाग्य की बात है। मेरे लिए ये सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है… ये आपका आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी है।

आप पर हर भारतवासी को गर्व है- पीएम मोदी
प्रवासी भारतीय से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा – आप नीदरलैंड के समाज और यहां की इकोनॉमी में जो योगदान कर रहे हैं उस पर हर भारतवासी को गर्व है। मैं आज इस अवसर पर नीदरलैंड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। मैं यहां की जनता को 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

नीदरलैंड सरकार प्रवासी भारतीयों की बहुत प्रशंसा करती है- पीएम मोदी

भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जब भी मैं नीदरलैंड की सरकार से बात करता हूं तो वो प्रवासी भारतीयों की बहुत प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं नीदरलैड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। पीएम ने कहा, समय के साथ कई देशों की संस्कृति खत्म हो गई लेकिन भारत की संस्कृति कभी नहीं बदली। उन्होंने कहा, यहां आकर मैं भारत जैसा ही महसूस कर रहा हूं। नीदरलैंड, भारत की दोस्ती का प्रतीक है।

हेग सिटी ऑफ पीस के नाम से मशहूर है’

नीदरलैंड के हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय प्रवासी समुदाय से बातचीत कर रहे हैं। सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इतना प्यार और उत्साह देखकर मैं एक पल के लिए भूल ही गया कि मैं नीदरलैंड में हूं, और ऐसा लगा जैसे मैं भारत में ही किसी उत्सव में भाग ले रहा हूं… ऐसा लगता है कि हेग भारतीय मित्रता का जीवंत प्रतीक बन गया है’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button