IND vs PAK U-19 Asia Cup Final 2026: उस्मान खान ने भारत के खिलाफ जड़ा शतक, पाकिस्तान विशाल स्कोर की ओर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 14 Nov 2026 01:37 PM
IND vs PAK U-19 Asia Cup Final 2026: उस्मान खान ने भारत के खिलाफ जड़ा शतक, पाकिस्तान विशाल स्कोर की ओर
ऑडियो सुनें

भारत और पाकिस्तान के बीच आज अंडर-19 एशिया कप का फाइनल खेला जा रहा है। भारतीय टीम अपने नौवें खिताब से एक कदम दूर है। वहीं, पाकिस्तान की कोशिश ट्रॉफी बचाने पर है। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।

फरहान का अर्धशतक

पाकिस्तान के कप्तान फरहान युसूफ ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। फरहान शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे पाकिस्तान का स्कोर 300 के करीब पहुंच रहा है।

कादिर का पचासा

अब्दुल कादिर ने भारत के खिलाफ 39 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। कादिर इस मैच में तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। कादिर और उस्मान के बीच दूसरे विकेट के लिए 80+ रनों की साझेदारी हो गई है। पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने 21 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 145 रन बनाए हैं।

उस्मान का अर्धशतक

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज उस्मान खान ने भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। उस्मान ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पहले हयम के साथ साझेदारी निभाई और अब कादिर के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं।

पाकिस्तान के 300 रन पूरे

भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। पाकिस्तान का स्कोर 300 के करीब पहुंच रहा है। उस्मान और अब्दुल कादिर विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं।

भारत को पहली सफलता

भारतीय टीम को हयम खान के रूप में पहली सफलता मिली है। हयम और उस्मान खान के बीच पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई जिसे काव्य पटेल ने तोड़ा। हयम 23 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए।

 पाकिस्तान की सधी शुरुआत

भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने सधी शुरुआत की है। उस्मान और हयम के बीच साझेदारी पनप रही है। भारतीय टीम को विकेट की तलाश है। पाकिस्तान ने छह ओवर की समाप्ति के बाद बिनी किसी नुकसान के 41 रन बना लिए हैं।

पाकिस्तान की पारी शुरू

भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान अंडर-19 टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के लिए उस्मान खान और हयम खान पारी की आगाज करने उतरे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सावसनी, काव्या परेश पटेल, सी. वेंकटा।पाकिस्तान: उस्मान खान, हायम खान, अब्दुल कादिर, फरहान युसूफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हसनैन अब्बास डार, हम्जा जहूर (विकेटकीपर), मोहम्मद सायम, अली रजा, निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह।

पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ टॉस जीत लिया है। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है। ईशान सूद की जगह सी. वेंकट को शामिल किया गया है।

किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर?

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अब तक चार मैचों में 101 के औसत से 303 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वह अब तक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। मजबूत कद काठी वाले तेज गेंदबाज सूद ने अपनी तेज गति का अच्छा इस्तेमाल करते हुए चार मैचों में 11 विकेट लिए हैं और भारत की गेंदबाजी उन पर काफी निर्भर है। लेकिन इन दोनों के अलावा कप्तान लक्ष्य रायचंदानी, विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़, मध्य क्रम के बल्लेबाज अर्जुन राजपूत और वीके विनीत जैसे खिलाड़ियों ने अब तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखाई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav