सिख समुदाय ने राम जन्मभूमि आंदोलन शुरू किया: राजनाथ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 29 Oct 2023 08:29 PM
सिख समुदाय ने राम जन्मभूमि आंदोलन शुरू किया: राजनाथ
ऑडियो सुनें

लखनऊ. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म के लिए सिख समुदायों के कार्यों का उल्लेख करते हुए रविवार को कहा कि वो सिख ही थे, जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन शुरू किया और कोई भी भारतीय उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकता. गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश उत्सव पर लखनऊ के आलमबाग गुरुद्वारा में सिख समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा, “सिख समुदाय ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए बहुत कुछ किया है. कोई भी भारतीय राम जन्मभूमि के लिए सिख समुदाय के योगदान को भुला नहीं सकता.”

उन्होंने कहा, “मैं सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर एक महत्वपूर्ण तथ्य साझा करना चाहता हूं. एक दिसंबर, 1858 को दर्ज एक प्राथमिकी के मुताबिक, सिखों के एक समूह ने गुरु गोविंद सिंह के नाम का नारा लगाते हुए उस परिसर पर कब्जा कर लिया था और दीवारों पर हर जगह राम-राम लिख दिया था.” राजनाथ ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन सिखों द्वारा शुरू किया गया था. उन्होंने कहा, “मौजूदा समय में हर कोई सिखों के हक के बारे में बात करता है, लेकिन देने के संबंध में कोई कुछ नहीं बोलता. यदि कोई समुदाय है, जिसने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया और सेना में जिसका प्रतिशत कहीं अधिक है, तो वह सिख समुदाय है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu