‘वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन’ के 10वें संस्करण के लिए अब तक 16 देशों ने भागीदार बनने की पुष्टि की: अधिकारी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 06 Dec 2023 03:20 PM
‘वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन’ के 10वें संस्करण के लिए अब तक 16 देशों ने भागीदार बनने की पुष्टि की: अधिकारी
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद: ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन’ के 10वें संस्करण के लिए अब तक 16 देशों और 14 संगठनों ने भागीदार बनने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ‘भविष्य का प्रवेश द्वार’ विषय पर अगले महीने आयोजित होने वाले ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन’ (वीजीजीएस) 2024 में जापान, फिनलैंड, मोरक्को, कोरिया गणराज्य, मोजाम्बिक, एस्टोनिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), आॅस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, नीदरलैंड, नॉर्वे, नेपाल, थाईलैंड, बांग्लादेश, जर्मनी और मिस्र भागीदार देशों में शामिल हैं।

निवेशक शिखर सम्मेलन के 10वें संस्करण का आयोजन 10 से 12 जनवरी, 2024 को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा। विज्ञप्ति के अनुसार भागीदार संगठनों में भारत में ‘अमेरिकी चैंबर आॅफ कॉमर्स’ (एएमसीएचएएम इंडिया), कनाडा इंडिया फाउंडेशन, ईपीआईसी भारत-शिकागो विश्वविद्यालय, इंडो-अमेरिकन चैम्बर आॅफ कॉमर्स (आईएसीसी) और इंडो-कैनेडियन चैंबर आॅफ कॉमर्स (आईसीसीसी) आदि शामिल हैं।

इसके अनुसार प्रत्येक भागीदार देश और संगठन शिखर सम्मेलन की सफलता में योगदान देकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘शिखर सम्मेलन के पिछले नौ संस्करणों में, भागीदार देशों और संगठनों ने सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग के संदर्भ में शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav