बिहार के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत, 16 अन्य घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 12 Aug 2024 08:43 PM
बिहार के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत, 16 अन्य घायल
ऑडियो सुनें

जहानाबाद/पटना. बिहार के जहानाबाद जिले के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में रविवार देर रात भगदड़ मचने से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ह्लजहानाबाद के बराबर पहाड़ी इलाके में स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में रविवार देर रात करीब 11.30 बजे मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए. मृतकों में ज्यादातर कांवड़िए शामिल हैं.ह्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में मची भगदड़ में सात लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने घटना को बेहद दुखद और पीड़ादायक करार देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, नीतीश ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. उन्होंने इस हादसे में घायल श्रद्धालुओं का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. जहानाबाद की जिलाधिकारी ने कहा, ह्लमंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. सभी घायलों को मख्दूमपुर और आसपास के इलाकों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दस घायलों को घर भेज दिया गया, जबकि सात अभी भी भर्ती हैं.ह्व उन्होंने बताया कि श्रावण मास के सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के मद्देनजर वहां जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तैनात थे.

पांडे ने कहा, ह्लप्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कांवड़ियों में किसी चीज को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई, जिससे मंदिर में भगदड़ मच गई. हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का कहना था कि कांवड़ियों के एक समूह और मंदिर के बाहर फूल विक्रेताओं के बीच तीखी बहस के कारण भगदड़ मची.ह्व जिलाधिकारी ने कहा, ह्लसटीक कारण अभी सामने नहीं आ पाया है. इसका पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं.ह्व

जिलाधिकारी ने कहा, ह्लहम घटना में हताहत श्रद्धालुओं की पहचान करने की कोशिशों में जुटे हैं. प्रशासन ने मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को 20-20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है. नियमों के अनुसार अतिरिक्त मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा.ह्व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav