‘स्त्री-2’ ने पहले सप्ताह में वैश्विक स्तर पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 22 Aug 2024 08:03 PM
‘स्त्री-2’ ने पहले सप्ताह में वैश्विक स्तर पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. फिल्म ‘स्त्री- 2’ ने रिलीज होने के बाद पहले सप्ताह में ही वैश्विक स्तर 401 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं और इसका निर्माण ‘मैडॉक फिल्म्स’ के बैनर तले किया गया. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह 2018 में रिलीज हुई ‘स्त्री’ का अगला संस्करण है.

इसमें अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार भी हैं. निर्माण कंपनी ‘मैडॉक फिल्म्स’ के अनुसार, फिल्म ने एक सप्ताह में भारत में 342 करोड़ रुपये (सकल) और विदेश में 59 करोड़ रुपये (सकल) की कमाई की. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कंपनी ने अपने आधिकारिक खाते पर लिखा, ” ‘स्त्री-2’ ने भारत में बॉक्स आफिस पर 289.6 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की…दर्शकों, आपके प्यार के लिए धन्यवाद.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav