तमिलनाडु : अन्नामलाई ने तिरंगा यात्रा की अनुमति नहीं देने पर द्रमुक सरकार पर निशाना साधा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Aug 2024 08:35 PM
तमिलनाडु : अन्नामलाई ने तिरंगा यात्रा की अनुमति नहीं देने पर द्रमुक सरकार पर निशाना साधा
ऑडियो सुनें

तिरुपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने रविवार को कहा कि पुलिस ने उनकी पार्टी को मोटरसाइकिल पर तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने दिखा दिया कि उसे राष्ट्रीय ध्वज पसंद नहीं है. अन्नामलाई ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘हर घर तिरंगा’ अपील और पार्टी की देश भर में ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने की योजना का भी जिक्र किया.

उन्होंने कहा, “यह भाजपा का झंडा नहीं है और सभी का स्वागत है. यात्रा में वाहन और राष्ट्रीय ध्वज होंगे. यह तिरंगा यात्रा है और इसका उद्देश्य लोगों में (बेहतर) जागरूकता पैदा करना और सभी घरों पर फहराते राष्ट्रीय ध्वज को देखना है.” भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, “यह एक बहुत आश्चर्य की बात है, जो सिर्फ तमिलनाडु में हुई है. द्रमुक के लोगों के लिए राष्ट्रीय ध्वज खुद एक समस्या है. देखिये कि वे किस तरह दिखा रहे हैं कि उन्हें राष्ट्रीय ध्वज पसंद नहीं है. यात्रा के लिए अनुमति न देकर उन्होंने फिर से अपना गुस्सा जाहिर कर दिया है. “

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu