इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन में उतरेगा सबसे बड़ा भारतीय दल

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 07 Jan 2025 04:22 PM
इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन में उतरेगा सबसे बड़ा भारतीय दल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू की अगुवाई में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल 14 जनवरी से यहां शुरू होने वाले योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेगा। ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन, एन से यंग और दुनिया के नंबर एक शी युकी जैसे शीर्ष सितारों के साथ भारत के 21 खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। इसमें पुरुष एकल में तीन, महिला एकल में चार, पुरुष युगल में दो, महिला युगल में आठ और मिश्रित युगल में चार जोड़ियां चुनौती पेश करेंगी।  

इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हॉल में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में चैंपियंस के लिए साढ़े नौ लाख डॉलर (लगभग 8.15 करोड़ रुपये) का पुरस्कार पूल और 11,000 रैंंिकग अंक दांव पर लगे होंगे।
भारतीय बैडंिमटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ सुपर 750 प्रतियोगिता में इतने सारे भारतीय खिलाड़ियों का प्रतिस्पर्धा करना विश्व मंच पर भारतीय बैडमिंटन के विकास और उन्नति का प्रतीक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ शुरुआत हैं। इस साल हमारे स्थापित खिलाड़ियों के साथ नये नाम भी भारतीय बैडंिमटन की चमक को बढ़ायेंगे।’’ इस टूर्नामेंट को 2023 में सुपर 750 श्रेणी में बढ़ा दिया गया था। भारत के 14 खिलाड़ियों ने इसके पिछले दो सत्र में हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट के पिछले आयोजन में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी पुरुष युगल फाइनल में पहुंचे थे जबकि एचएस प्रणय का 2024 में पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

चीन मास्टर्स 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले चिराग और सात्विक पुरुष युगल में एक बार फिर खिताब के प्रबल दावेदार होंगे। चोट से वापसी कर रहे सात्विक पेरिस ओलंपिक के बाद  अपनी लय दोबारा हासिल करने की कोशिश करेंगे।

सात्विक-चिराग के अलावा भारत की उम्मीदें पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ंिसधू पर भी टिकी होंगी। इस प्रतियोगिता में विश्व के शीर्ष-20 पुरुष एकल खिलाड़ियों में से 18 और शीर्ष-20 महिला एकल बैडंिमटन खिलाड़ियों में से 14 भाग लेंगे।
 
पुरुष युगल जोड़ियों में ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के लियांग वेइकेंग एवं वांग चांग और इंडोनेशिया के फजर अल्फियान एवं मुहम्मद रियान अर्दिआंतो शामिल हैं। योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन सुपर 750 बैडंिमटन टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची।

पुरुष एकल – लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, प्रियांशु राजावत

महिला एकल – पीवी ंिसधू, मालविका बंसोड़, अनुपमा उपाध्याय, आकर्षी कश्यप

पुरुष युगल – चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, के साई प्रतीक/पृथ्वी के रॉय

महिला युगल – त्रिसा जॉली/गायत्री गोपीचंद, अश्विनी पोनप्पा/तनीषा क्रास्टो, रुतुपर्णा पांडा/श्वेतापर्णा पांडा, मनसा रावत/गायत्री रावत, अश्विनी भट्ट/शिखा गौतम, साक्षी गहलावत/अपूर्वा गहलावत, सानिया सिकंदर/रश्मि गणेश, मृण्मयी देशपांडे/प्रेरणा अलवेकर

मिश्रित युगल – ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो, के सतीश कुमार/आद्या वरियाथ, रोहन कपूर/जी रुथविका शिवानी, अशिथ सूर्या/अमृता प्रमुथेश।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital