बंगाल में महिलाओं की स्थिति बिगड़ती जा रही, केंद्र की योजनाएं लागू नहीं की गईं : मंत्री

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Aug 2024 12:46 PM
बंगाल में महिलाओं की स्थिति बिगड़ती जा रही, केंद्र की योजनाएं लागू नहीं की गईं : मंत्री
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल में एक चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या की घटना को लेकर हो रहे व्यापक विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं की स्थिति ‘‘बिगड़ती’’ जा रही है।

उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए त्वरित अदालतों के गठन और आपातकालीन हेल्पलाइन जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में विफल रहने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की।

महिला एवं बाल विकास मंत्री देवी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह विडंबना है कि पश्चिम बंगाल देश का अभी एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी मुख्यमंत्री महिला हैं लेकिन फिर भी राज्य में महिलाओं की स्थिति बिगड़ती जा रही है।

देवी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल जैसे राज्य हैं जहां हम केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं, जैसे त्वरित विशेष अदालतें और पॉक्सो (यौन अपराधों ने बच्चों का संरक्षण अधिनियम) अदालतें, लेकिन राज्य (पश्चिम बंगाल) इसमें पिछड़ रहा है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav