बड़ी खबर: बिहार की नीतीश कुमार सरकार का बहुमत परीक्षण आज है….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 12 Feb 2024 12:46 PM
बड़ी खबर: बिहार की नीतीश कुमार सरकार का बहुमत परीक्षण आज है….
ऑडियो सुनें

बिहार: 14 दिनों से जिस ‘खेल’ की चर्चा पूरे देश में है, वह वास्तव में हुआ या नहीं- कुछ घंटे बाद पता चल जाएगा। बिहार की नीतीश कुमार सरकार का बहुमत परीक्षण आज है। पक्ष में 128 विधायक थे, विपक्ष में 114 और एक अलग। क्या रहता है आज फ्लोर टेस्ट में?

कुछ ही देर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। उनके खिलाफ एनडीए सरकार की तरफ से अविश्वास का संकल्प दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार सदन में विश्वास मत पेश करेंगे। इसके बाद पक्ष और विरोध में विधायक वोटिंग करेंगे। भाजपा से मिश्रीलाल यादव और रश्मि वर्मा नहीं आई हैं। जदयू विधायक संजीव कुमार रास्ते में हैं। इधर, राजद विधायक चेतन आनंद नीलम देवी सत्तारूढ़ दल के सचेतक के कमरे में बैठाया गया है।

विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार सरकार विधि व्यवस्था के लिए सभी आयामों पर काम कर रही है। पूरे राज्य में इमरजेंसी सेवा का विस्तार किया जा रहा है। सात निश्चय योजना को तेज गति से किया जा रहा है। राज्य के हर गांव तक सड़क, बिजली, पानी पहुंची है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग कामों को पूरा करने में जुटा है। युवा शक्ति बिहार की प्रगति के तहत युवाओं पर फोकस कर रही है। युवाओं को रोजगार और उद्यमिता विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

राजद विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी अबतक सदन नहीं पहुंचे हैं। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राजद के दो विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी को सचेतक के कमरे में सत्तारूढ़ दल द्वारा बैठा दिया गया है। उन्हें धमकी दी जा रही है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

दोनों सदन के सदस्य सेंट्रल हॉल में मौजूद है। दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन शुरू हो चुका है। राज्यपाल अपना संबोधन दे रहे हैं। अब तक जदयू विधायक बीमा भारती, संजीव सिंह, भाजपा विधायक रश्मि वर्मा और मिश्रीलाल यादव भी नहीं पहुंचे हैं।

विधानसभा में सदन के कार्यवाही शुरू हो चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदन की कार्यवाही शुरू की। वहीं जदयू विधायक डॉ संजीव और बीमा भारती भी अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav