‘भारी शुल्क’ की वजह से निलंबित हैं भारत के साथ व्यापारिक संबंध : डार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 May 2024 08:32 PM
‘भारी शुल्क’ की वजह से निलंबित हैं भारत के साथ व्यापारिक संबंध : डार
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत द्वारा ‘भारी शुल्क’ लगाए जाने के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध 2019 से निलंबित हैं. शनिवार को नेशनल असेंबली में एक लिखित उत्तर में डार ने कहा, ह्लपुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया, कश्मीर बस सेवा और सीमापार व्यापार को निलंबित कर दिया.” डार पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री भी हैं.

‘डॉन’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, डार पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की सांसद र्शिमला फारुकी के उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने पड़ोसी देशों, खासकर भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों में आने वाली व्यापारिक चुनौतियों के बारे में जानकारी मांगी थी.
मार्च में लंदन में एक संवाददाता के दौरान डार ने भारत के साथ व्यापारिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए पाकिस्तान के व्यापारिक समुदाय की उत्सुकता पर प्रकाश डाला था. हालांकि, उनके कार्यालय ने बाद में स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान की भारत के साथ व्यापार संबंधों को फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu