INDvsZimbabweT20cricket : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज रायपुर के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया जिसमें भारतीय महिला टीम ने जिंबॉब्वे की टीम को 92 रन से हराकर टी20 सीरीज अपने नाम कर ली।
हरमनप्रीत कौर गोल्डन प्लेयर ऑफ द मैच रही।प्लेयर ऑफ द मैच हरमनप्रीत कौर रही। प्लेयर ऑफ द सीरीज शेफाली वर्मा रही।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे के सामने 217 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन जिम्बाब्वे की टीम ने लगभग घुटने टेकते हुए रन बना सकी।
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी थी। अब टीम की आखिरी मुकाबला जीतकर जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया।
आज के मैच में हरमनप्रीत कौर की 41 गेंदों में 91 रनों की पारी की बदौलत, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे T20I में भारत 216 रन तक पहुँच सका। अगर वह इसी तरह खुलकर बल्लेबाजी करती रहीं और उनके साथ ऋचा घोष भी निडर होकर खेलती रहीं, तो भारत के लिए मिडिल ओवरों में पावर की समस्या हमेशा के लिए हल हो सकती है। SENA देशों की टीमों को चुनौती देने के लिए यही तो चाहिए।
दूसरे T20 में भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा और सीरीज में 2-0 की शानदार बढ़त बना ली थी।शैफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 में 25 गेंदों पर 55 रनों की तूफानी पारी खेल टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।
भारतीय ओपनर ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। शैफाली की इस पारी के दम पर ही भारत 103 रनों का आसान टारगेट महज 8.3 ओवर में 9 विकेट रहत चेज करने में कामयाब रहा।
उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान इतिहास रचा और वह 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही। वह एक कैलेंडर ईयर में स्मृति मंधाना को पछाड़ सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाली बैटर बनीं। साथ ही उन्होंने विमेंस टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. रविवार, 18 अक्टूबर को रायपुर में खेले गए दूसरे मैच को भारत ने 9 विकेट से जीत लिया. तीन मैचों की सीरीज पर भारतीय महिला टीम ने एक मैच शेष रहते ही कब्जा कर लिया है. स्मृति मंधाना की कप्तानी में ये पहली सीरीज जीत है. उन्हें हरमनप्रीत कौर की जगह तीनों फॉर्मेट में टीम की कमान सौंपी गई है.
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 102 रन बनाए थे. इसके जवाब में धाकड़ ओपनिंग जोड़ी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तहलका मचाया, जिसकी बदौलत भारत ने महज 53 गेंदों पर लक्ष्य का पीछा कर इतिहास रच दिया.