रायगढ़: पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, तीन लोगों की मौत

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात लैलुंगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्राहन गांव के पास हुई.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान खुले पैकरा (18), विजय सांवरा (18) और लक्ष्मण चौहान (22) के रूप में की गयी है. तीनों एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गेरुपानी गांव जा रहे थे. अधिकारी ने कहा कि मोटरसाइकिल चला रहे पैकरा ने नियंत्रण खो दिया और एक पेड़ से जा टकराया. उन्होंने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों जिले के सुबरा गांव के रहने वाले थे.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लैलुंगा के एक अस्पताल में भेज दिया गया है और इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button