बांध में नाव पलटने से डूबी दो सहेलियां

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 02 Apr 2022 12:28 AM
बांध में नाव पलटने से डूबी दो सहेलियां

ऑडियो सुनें

धमतरी. सोंढूर जलाशय में गंभीर हादसे की खबर आई है. जिसमें दो सहेलियां पानी में डूब गई है. हादसा सैर के दौरान नाव में पानी भर जाने से हुआ है. पुलिस सूत्रो ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे यह हादसा हुआ है. बताया गया कि मेचका थानांतर्गत ग्राम बेलरबाहरा में साय परिवार के घर शादी थी, जिसम ेंचौथिया कायर्क ्र म म ेंशामिल होने गरियाबंद क्षेत्र से युवती बिंदिया नागेश, मोनिका नेताम अन्य लोगो के साथ आई हुई थी. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम पश्चात दोपहर को दोनो युवतियां और अन्य साथी मतलब करीब 7 लोग सोंढूर डेम घूमने के लिये गये, जिसमें कुछ युवक भी शामिल थे. बताया जा रहा है कि सभी 7 लोग साथ में बैठकर डेम के पानी में नाव से सैर कर रहे थे, इस दौरान अचानक नाव में पानी भरने लगा जिससे दो युवक नाव छोड़कर पानी में कूद गये, और नाव अनियंत्रित हो गई. हालांकि हादसे में नाव में सवार 5 लोगो को सुरक्षित बताया जा रहा है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By www.navabharat.news