दिल्ली उच्च न्यायालय के दो और छत्तीसगढ़ के एक न्यायाधीश का तबादला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 May 2024 10:43 PM
दिल्ली उच्च न्यायालय के दो और छत्तीसगढ़ के एक न्यायाधीश का तबादला
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय के दो और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश का बुधवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों में तबादला कर दिया गया. उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 15 मार्च को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों-न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को क्रमश? कर्नाटक और मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी.

न्यायमूर्ति राव ने किसी अन्य उच्च न्यायालय में स्थानांतरण के लिए अनुरोध किया था, जबकि न्यायमूर्ति सचदेवा ने किसी भी उच्च न्यायालय में स्थानांतरण की इच्छा व्यक्त की थी. कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से पटना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी, क्योंकि उन्होंने न्यायाधीशों के निकाय से उन्हें मद्रास उच्च न्यायालय नहीं भेजने का अनुरोध किया था. उनका अनुरोध कॉलेजियम ने स्वीकार कर लिया था. कानून मंत्रालय की ओर से बुधवार को तीन न्यायाधीशों के तबादलों पर अलग-अलग अधिसूचना जारी की गई.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu