श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Sep 2022 10:13 PM
श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम थाना क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर नौगाम थानाक्षेत्र के डांगेरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. उन्होंने बताया कि इस अभियान में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं लेकिन उनकी शिनाख्त होना अभी बाकी है. मुठभेड़ अभी जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu