उद्धव ने केंद्र से कहा, ‘संसद का विशेष सत्र बुलाकर मराठा आरक्षण मुद्दे का समाधान करें’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 Oct 2023 08:09 PM
उद्धव ने केंद्र से कहा, ‘संसद का विशेष सत्र बुलाकर मराठा आरक्षण मुद्दे का समाधान करें’
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को केंद्र से संसद का विशेष सत्र बुलाकर मराठा आरक्षण के मुद्दे को हल करने की मांग की. उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सभी केंद्रीय मंत्रियों को कैबिनेट बैठक में आरक्षण का मुद्दा उठाना चाहिए.

ठाकरे ने केंद्रीय मंत्रियों से (मराठा आरक्षण) मांग पूरी नहीं होने पर इस्तीफा देने का भी आग्रह किया. ठाकरे ने कहा, ”इस मुद्दे को केंद्र द्वारा संबोधित किया जाना चाहिए. इसे केवल लोकसभा में हल किया जा सकता है. मैं यह कहता रहा हूं और मैं फिर से कहता हूं कि सरकार को (मुद्दे को सुलझाने के लिए) संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए.”

उन्होंने कहा, ”अगर राज्य विधानमंडल के विशेष सत्र की आवश्यकता हो तो इसे भी आहूत किया जाना चाहिए.” शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष ने कहा कि मराठा आरक्षण मुद्दे पर राज्य में बेचैनी है. पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हिंसा की घटनाएं भड़क उठीं और मराठा आरक्षण समर्थकों ने कुछ नेताओं के आवासों और कार्यालयों में तोड़फोड़ की. मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे 25 अक्टूबर से जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu