उदित राज ने थरूर को बताया ‘भाजपा का वकील’, लोकसभा सदस्य ने किया पलटवार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Apr 2025 10:02 PM
उदित राज ने थरूर को बताया ‘भाजपा का वकील’, लोकसभा सदस्य ने किया पलटवार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम. कांग्रेस नेता उदित राज ने पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में पार्टी सांसद शशि थरूर की एक टिप्पणी को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि आखिर वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वकील कैसे बन गए. थरूर ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा में रहे पूर्व सांसद उदित राज यह बेहतर समझते हैं कि सत्तारूढ. पार्टी की तरफ से कौन बोलता है.

थरूर ने पहलगाम आतंकी हमले का हवाला देते हुए रविवार को कहा था कि सुरक्षा में कुछ चूक जरूर हुई है, लेकिन अपनी बेहतरीन खुफिया सेवाओं के लिए विख्यात इजराइल का भी उदाहरण है, जहां दो साल पहले बड़ा हमला हुआ था. उन्होंने यह भी कहा था कि किसी भी देश के पास 100 प्रतिशत पुख्ता खुफिया सेवा (फूलप्रूफ इंटेलिजेंस) नहीं हो सकती.

उनकी इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के प्रकोष्ठ ‘असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस’ के अध्यक्ष उदित राज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”शशि थरूर ने कहा कि किसी देश के पास 100 प्रतिशत ‘फुलप्रूफ इंटेलिजेंस’ नहीं है. 26/11 के मुंबई हमले के समय (गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री) नरेन्द्र मोदी जी ने गुजरात से मुंबई पहुंचकर कहा था कि केंद्र सरकार की असफलता है. यह भी कहा था समस्या केंद्र (सरकार) है, सीमा पर नहीं. कैसे आतंकी आए जब खुफिया विभाग, बीएसएफ, सीआरपीएफ केंद्र के पास है. थरूर जी को मोदी जी से यह पूछना चाहिए.” उदित राज के अनुसार, सत्ता में कांग्रेस नहीं है, फिर भी समय-समय पर भाजपा उसकी आलोचना करती रहती है.

पूर्व सांसद ने कहा, ”भाजपा के लोग कहते हैं कांग्रेस के समय आतंकवादी मार कर चले जाते थे, तो क्या आपको यह नहीं पूछना चाहिए कि उरी, पठानकोट, पुलवामा और पहलगाम में मार कर कैसे चले गए?” उदित राज ने कटाक्ष करते हुए कहा, ” भाजपा सरकार ने ख.ुद सुरक्षा में चूक मानी, तो भाई थरूर जी आप कैसे उनके वकील बन गए ?” उन्होंने कहा, ”2014 के लोकसभा चुनाव के समय घर-घर चर्चा होती थी कि एक बार मोदी जी प्रधानमंत्री बन जायें, तो लाहौर तक घुस कर मारेंगे और पीओके ले लेंगे. आपको भाजपा से पूछना चाहिए क्या ऐसा हुआ? ”

कांग्रेस नेता ने कहा कि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी की इस साल हुई अमेरिका यात्रा की तारीफ की थी. उदित राज ने कहा, ”आप (थरूर) कांग्रेसी हैं और पूछना चाहिए कि मोदी जी पाकिस्तान को 1965 और 1971 की कांग्रेस सरकार की तरह सबक कब सिखायेंगे .” थरूर ने उदित राज पर पलटवार करते हुए तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा, ”मेरा मानना ??है कि जिस व्यक्ति ने यह कहा है वह भाजपा का पूर्व सांसद है, इसलिए आप उससे पूछ सकते हैं. वह यह समझने के लिए बेहतर व्यक्ति हैं कि भाजपा के लिए कौन बोलता है.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ”मुझे लगता है कि हर कोई जानता है कि मैं भाजपा का प्रवक्ता नहीं हूं. मैं किसी का प्रवक्ता नहीं हूं, मैं अपने लिए बोलता हूं.”

पहलगाम हमले का कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए, जवाबदेही बाद में तय की जा सकती है: थरूर

कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि फिलहाल हर कोई पहलगाम आतंकवादी हमले पर प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है और इस जघन्य हत्याकांड पर जवाबदेही बाद में तय की जा सकती है. कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने यहां एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, ह्लमेरी राय में, इसका जवाब दिया जाना चाहिए और जवाब में एक संदेश होना चाहिए– अगर आप ऐसी हरकतें करते हैं, तो बचकर नहीं निकल सकते. वह युग खत्म हो चुका है. आपको कीमत चुकानी होगी. अगर यह संदेश नहीं दिया गया तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी.ह्व तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर का यह बयान पहलगाम आतंकवादी हमले पर उनकी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस में मची हलचल के बीच आया है.

उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि कुछ विफलता हुई है, लेकिन किसी भी देश के पास कभी भी पूर्णतया 100 प्रतिशत खुफिया जानकारी नहीं हो सकती. इससे पहले कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा थाकि एक कांग्रेसी होने के नाते उन्हें पूछना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान को कब सबक सिखाएंगे. थरूर से सवाल किया गया कि क्या यह पहलगाम हमले में सरकार की जवाबदेही तय करने का समय है या फिर मौजूदा संकट से उबरने के बाद इस पर विचार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “हम सभी जवाबी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद दूसरे मुद्दों पर बात की जा सकती है.ह्व

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu