संयुक्त राष्ट्र ने भारत में किसी भी प्रकार की हिंसा रोकने की अपील की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 Jun 2022 06:22 PM
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में किसी भी प्रकार की हिंसा रोकने की अपील की
ऑडियो सुनें

संयुक्त राष्ट्र. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारत में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने की अपील की. महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुतारेस ने धर्म के पूर्ण सम्मान की बात कही है.

पैगंबर के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारत में हुई हिंसा को लेकर संयुक्त राष्ट्र के रुख के बारे में पूछे जाने पर दुजारिक ने कहा, ”हमारा रुख धर्म का पूर्ण सम्मान करना, किसी भी तरह के नफरती भाषण और उकसावे के खिलाफ बोलना और किसी भी प्रकार की हिंसा, विशेष रूप से धार्मिक मतभेद और नफरत पर आधारित हिंसा को रोकना है.”

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था. साथ ही दिल्ली मीडिया इकाई के प्रमुख नवीन कुमार को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu