VIDEO : बस्तर के 72 गांवों में बाढ़ का खतरा, इन्द्रावती खतरे के निशान से ऊपर, चक्रवात का कहर, किरंदुल-विशाखापट्टनम रूट भूस्खलन से बंद, देखिए LIVE

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 25 Sep 2026 04:45 PM
VIDEO : बस्तर के 72 गांवों में बाढ़ का खतरा, इन्द्रावती खतरे के निशान से ऊपर, चक्रवात का कहर, किरंदुल-विशाखापट्टनम रूट भूस्खलन से बंद, देखिए LIVE

ऑडियो सुनें

ओडिश में आए चक्रवात के असर से हो रही भारी बारिश के बीच बस्तर में इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर 8.40 मीटर पहुंचा, SDRF अलर्ट और निचले इलाकों में मुनादी जारी है. खातीगुड़ा और मुरान बांध के गेट खुलने से इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए कंट्रोल रूम: 07782-223122 नम्बर जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है और राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रातभर से वर्षा हो रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण इंद्रावती नदी उफान पर है तथा निचले इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

लगातार बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बस्तर जिले में आज सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। वहीं रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन के कारण किरंदुल-विशाखापट्टनम रूट की 2 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। खराब मौसम के चलते जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट भी रद्द की गई है।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों के लिए ऑरेंज और 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि यलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक के आसार हैं।

By Navabharat News Group