दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को तथाकथित थप्पड़ जड़ने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।
मामला दिल्ली के तिलक नगर इलाके का बताया जाता है। आप कार्यकर्ता मंत्री को घटिया सड़क निर्माण दिखा रहे थे। उन्होंने सड़क उखाड़कर उन्हें दिखाना चाहा तो एक कैमरामेन ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद मंत्री वर्मा बौखला गए और उन्होंने कैमरामेन को थप्पड़ जड़ दिया। तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारने की घटना से जुड़े पीड़ित साहेब ने कहा, “मैं विधायक के लिए सभी सोशल मीडिया गतिविधियां संभालता हूं। PWD विभाग ने हमें इस सड़क की हालत का निरीक्षण करने के लिए बुलाया था, इसलिए हम यहां आए थे।
तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारने की घटना पर AAP विधायक जरनैल सिंह ने कहा, “अपनी चोरी पकड़े जाने पर भाजपा के मंत्री प्रवेश वर्मा बौखला गए और कैमरे से उनकी चोरी रिकॉर्ड करने वाले को पत्थर मारकर वे किस तरह से फरार हुए, ये सब कैमरे पर हुआ है… मुझे लगा था कि वह सड़क का निरीक्षण करेंगे, उसकी क्वालिटी जांचेंगे और शायद PWD अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने मुझसे पूछा कि सड़क कहां से टूट रही है। जब मैंने उन्हें दिखाया कि पूरी सड़क की सतह कालीन की तरह उखड़ रही है, तो कार्रवाई करने के बजाय उन्होंने घटना को रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति को थप्पड़ मारा और वहां से भाग गए। हमने
मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी। जब मैंने यह बात बताई, तो मंत्री उसे बर्दाश्त नहीं कर पाए; उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया और उनके साथियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी. पुलिस वहीं मौजूद थी और यह सब उनकी मौजूदगी में हुआ। उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए और जो भी अनुशासनात्मक कार्रवाई ज़रूरी हो—जैसे सस्पेंशन—वह की जानी चाहिए… हम सिर्फ़ दावे नहीं कर रहे हैं; हर चीज़ का वीडियो सबूत है। कार्रवाई होनी चाहिए। हमने FIR दर्ज करा दी है और आगे की कार्रवाई करेंगे।”
पीड़ित साहेब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर कहा, “हमने उन्हें रोड की हालत दिखाई। मैंने उन्हें रोड खोदकर दिखाया, साथ के लोगों ने भी रोड खोदकर दिखाया। विधायक के पेज पर मैं उस समय लाइव कर रहा था।
चलते लाइव को रोकने के लिए प्रवेश वर्मा ने मेरे हाथ से फोन छीना, मुझ पर हाथ उठाया, मुझे थप्पड़ मारा। उनके सिक्योरिटी वाले ने भी मुझे धक्का दिया, मेरे ऊपर हाथ उठाया। मैंने इसमें उन्हें कुछ नहीं कहा था, न ही कुछ किया था। मैंने ऐसी कोई चीज नहीं की थी, जिससे वो मुझे मारें… कंप्लेंट कर दी है। उनके साथ के बंदों ने मुझे धमकी भी दी, उनका नाम भी दिया है। बाकी देखते हैं पुलिस क्या एक्शन लेती है, क्योंकि वो मौजूदा मंत्री हैं। उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए।”