ममता बनर्जी के शासन में ‘लोकतंत्र की मौत’ देख रहा है पश्चिम बंगाल : भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 27 Jun 2023 09:48 PM
ममता बनर्जी के शासन में ‘लोकतंत्र की मौत’ देख रहा है पश्चिम बंगाल : भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या
ऑडियो सुनें

जम्मू. भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को ममता बनर्जी पर चुनावी जीत सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर ंिहसा कराने का आरोप लगाया और कहा कि उनके नेतृत्व में पूर्वी भारत का यह राज्य ‘लोकतंत्र की मौत’ देख रहा है. भाजपा युवा मोर्चा के प्रमुख सूर्या ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव समाप्त होते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर ंिहसा करायी.

जम्मू-कश्मीर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में सूर्या ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय ने ंिहसा की इन अभूतपूर्व घटनाओं पर संज्ञान लिया. अभी तक, हम पंचायत चुनावों में देख रहे हैं कि… कैसे पश्चिम बंगाल सरकार केन्द्रीय बलों की तैनाती का विरोध कर रही है.’’ भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में जो हो रहा है, वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में लोकतंत्र की मौत है. यहां तक कि उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय ने भी उसपर संज्ञान लिया है.’’ भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें (ममता बनर्जी) सिर्फ बूथ कब्जा करके, सड़कों पर ंिहसा करवा कर और पुलिस सहित पूरी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके चुनाव जीतना आता है.

पटना में विपक्षी दलों की हालिया बैठक पर तंज कसते हुए सूर्या ने कहा कि यह सम्मेलन विपक्ष का कम और ‘‘बेरोजगार’’ राजनीतिक परिवारों का जमावड़ा ज्यादा लग रहा था. बेंगलुरु दक्षिण से सांसद ने कहा, ‘‘एक तरह से यह बेरोजगार राजनीतिक परिवारों का जमावड़ा था. डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला के पुत्र, मुलायम ंिसह यादव के पुत्र और शरद पवार तथा करुणानिधि के परिवार…. पटना में हुई बैठक विपक्षी दलों का सम्मेलन कम और बेरोजगार राजनीतिक परिवारों का जमावड़ा ज्यादा लग रहा था.’’

पटना में हुई बैठक में कांग्रेस सहित 17 विपक्षी दलों ने केन्द्र की सत्ता पर काबिज भाजपा को हराने के लक्ष्य से 2024 का आम चुनाव साथ मिलकर लड़ने का फैसला लिया. संयुक्त रणनीति तैयार करने के लिए वे लोग अगले महीने शिमला में बैठक करेंगे. पत्रकारों से बातचीत में सूर्या ने कहा, ‘‘मैं आपसे एक सवाल करना चाहता हूं… तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का जम्मू-कश्मीर में क्या राजनीतिक प्रभाव होगा. उमर अब्दुल्ला का कर्नाटक में क्या प्रभाव होगा. क्या उत्तर प्रदेश की जनता द्वारा नकारे गए अखिलेश यादव को पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में स्वीकार किया जाएगा. पटना में हुआ वह सर्कस सिर्फ वंशवादी राजनीतिक सम्मेलन था.’’

पाकिस्तान और सीमा पार से होने वाले आतंकवाद के संबंध में सवाल करने पर सूर्या ने कहा, ‘‘पाकिस्तान एक असफल राष्ट्र है. दुनिया उसे आतंकवादी राष्ट्र के रूप में जानती है.’’ उन्होंने इस तथ्य का स्वागत किया कि अमेरिका ने एक स्वर में आतंकवाद का समर्थन करने के लिए पाकिस्तान की ंिनदा की है और पाकिस्तान में सभी आतंकी बुनियादी ढांचों को ध्वस्त करने को कहा है.

सूर्या ने इसपर जोर दिया कि समान नागरिक संहिता संवैधानिक आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि भारत की विविधता को ध्यान में सभी नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा करने वाली समान नागरिक संहिता का होना महत्वपूर्ण है. उन्होंने समान नागरिक संहिता का विरोध करने के लिए कांग्रेस और अन्य दलों की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष संविधान विरोधी रुख अपना रहा है और ये दल लगातार संविधान का अपमान कर रहे हैं.’’ यह पूछने पर कि क्या भाजपा 2024 आम चुनावों से पहले समान नागरिक संहिता को लागू करेगी, सूर्या ने कहा कि भाजपा ने हमेशा यह कहा है कि समान नागरिक संहिता का उल्लेख संविधान के नीति निदेशक तत्वों में है.

उन्होंने कहा, ‘‘पाटी इसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, जैसा कि उसने विगत में अपने घोषणपत्र के वादों को पूरा किया जिनमें अनुच्छेद 370 को समाप्त करना भी शामिल है.’’ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर फिर से नियंत्रण करने के मुद्दे पर सूर्या ने रेखांकित किया कि संसद ने पीओके पर तीन बार प्रस्ताव पारित किया है. उन्होंने इसपर जोर दिया कि पीओके हमेशा से भारत का अभिन्न अंग था और भविष्य में भी रहेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu