2229 सीटों पर TMC तो 664 सीटों पर भाजपा आगे; CPIM और कांग्रेस का है ये हाल

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 11 Jul 2023 01:02 PM
ऑडियो सुनें

West Bengal Panchayat Poll Result Live: पश्चिम बंगाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। यहां आठ जुलाई को कड़ी सुरक्षा के मतदान संपन्न हुआ था। उसमें लगभग 5.67 करोड़ मतदाताओं ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में 73,887 सीटों के लिए मतदान किया था। इन सीटों पर दो लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए भाग्य का फैसला आज होगा।

बंगाल ग्रामीण चुनाव की गिनती जारी
मतगणना के शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 2229 से अधिक ग्राम पंचायत सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 664 सीटों पर आगे है। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि सीपीआई (एम) वर्तमान में 460 से अधिक ग्राम पंचायत सीटों पर आगे चल रही है, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस 168 सीटों पर आगे है।

वहीं, सत्तारूढ़ टीएमसी ग्राम समितियों की 28 सीटों पर भी आगे चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि 22 जिलों में लगभग 339 मतगणना स्थलों पर वोटों की गिनती जारी है। एक चुनाव अधिकारी ने कहा, ‘ये अनौपचारिक आंकड़े हैं, हम बाद में आधिकारिक घोषणा करेंगे।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news