ब्रेकिंग : रिटायर्ड IAS अधिकारी की गला रेतकर हत्या, घरेलू नौकर गायब, उसी पर पहला शक, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल जारी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 30 Sep 2026 02:25 PM
ब्रेकिंग : रिटायर्ड IAS अधिकारी की गला रेतकर हत्या, घरेलू नौकर गायब, उसी पर पहला शक, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल जारी

ऑडियो सुनें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ इलाके के सूरजनगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल का शव घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को शक है कि दो दिन पहले रखा गया नौकर वारदात के बाद से गायब है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नौकर की तलाश की जा रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र का है. जहां रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरज नगर इलाके में रहते थे. मंगलवार की रात अज्ञात बदमाश ने उनके घर के अंदर ही धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है.

शुरुआती जांच के अनुसार, रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या का शक उनके ही नौकर पर है, जो हरियाणा का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, उसे 4 दिन पहले ही काम पर रखा था. सूचना पाकर जब पुलिस की टीम घर पहुंची तो पता चला कि नौकर अपना सारा सामान लेकर गायब है. इस दौरान शक और गहरा गया. हत्या के बाद घर की आलमारी और अन्य ऐसे जगहों की तलाशी ली गई. जहां पर कीमती बस्तुएं रखने की संभावना हो. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि हत्या किसने और किन वजहों से की है.

इसके लिए पुलिस की टीम जांच में जुटी है. पुलिस के बड़े अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है. राकेश अग्रवाल की सेवा कर रहे दूसरे केयरटेकर अमर सिंह ने बताया कि हमारी पत्नी के माध्यम से सूचना मिली थी. जिसके बाद घर जाकर देखा तो हैरान रह गया. क्योंकि उनका शव लहूलुहान हालत में मिला. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Navabharat News Group