सुकमा में नक्सलियों का लगाया 10 किलो का आईईडी बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Jan 2025 07:14 PM
सुकमा में नक्सलियों का लगाया 10 किलो का आईईडी बरामद
ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा लगाया गया 10 किलोग्राम की शक्तिशाली बारूदी सुरंग (आईईडी) बरामद की है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी पड़ोसी बीजापुर जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के एक वाहन को शक्तिशाली विस्फोट से उड़ाने की घटना के दूसरे दिन हुई है. इस घटना में आठ सुरक्षाकर्मी और एक वाहन चालक की मारे गए.

उन्होंने बताया कि कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर बेलपोच्चा गांव के करीब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस के एक दल ने विस्फोटक बरामद किया है. अधिकारियों ने बताया कि मार्ग पर बारूदी सुरंगों को हटाने की कवायद के दौरान सुरक्षार्किमयों ने सड़क के नीचे लगाए गए आईईडी को देखा, जिसके बाद उसे बरामद कर नष्ट कर दिया गया. इससे एक बड़ा हादसा टल गया. सुकमा सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान नक्सली अक्सर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक लगाते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu