सूडान में सोने की खदान धंसने से 10 मजदूरों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 31 Mar 2023 02:18 PM
ऑडियो सुनें

खारतूम: उत्तरी सूडान में सोने की एक खदान के धंसने से कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई । सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सूडान की समाचार एजेंसी ‘एसयूएनए’ के अनुसार, मिस्र की सीमा के पास जेबेल अल-अहमर सोने की खदान बृहस्पतिवार को ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों की मौत हो गई।

खबर के अनुसार, अब भी कई मजदूर लापता हैं। जान गंवाने वाले में अधिकतर युवा हैं। कई शव बरामद कर लिए गए हैं। मलबे में अब भी जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। समाचार एजेंसी ने एक सुरक्षा सूत्र ने हवाले से बताया कि मजदूरों के खदान के भूजल के नीचे फंसे होने की आशंका है।

सूडान में ऐसे हादसे अकसर होते रहते हैं। पश्चिमी कोर्दोफान में 2021 में सोने की एक खदान के धंसने से 31 लोगों की मौत हो गई थी। सूडान सोने का एक प्रमुख उत्पादक है। देशभर में कई स्थानों पर सोने की खानें हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav