जम्मू कश्मीर में सेना के गोद लिये गांव में हुआ शत-प्रतिशत कोविड रोधी टीकाकरण

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 16 Apr 2022 06:35 PM
जम्मू कश्मीर में सेना के गोद लिये गांव में हुआ शत-प्रतिशत कोविड रोधी टीकाकरण
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनगाम गांव पहला ऐसा सुदूर गांव बन गया है जहां के शत-प्रतिशत निवासियों का कोविड रोधी टीकाकरण हो गया है. सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी. जम्मू स्थित सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने यहां बताया कि किश्तवाड़ शहर से 50 किलोमीटर स्थित इस गांव को सेना ने लोगों की मुश्किलें कम करने एवं कोविड-19 नियमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित के लिए गोद लिया ताकि लोगों का मूल्यवान जीवन बचाया जा सके और वायरस की श्रृंखला को तोड़ा जा सके. उन्होंने कहा कि सेना, नागरिक प्रशासन एवं लोगों के सर्मिपत प्रयास से चिनगाम शत प्रति कोविड रोधी टीकाकरण हासिल करने वाला आदर्श गांव बन गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news