ओडिशा में 11 नयी दीवानी अदालतें स्थापित की जाएंगी

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 05 Aug 2025 01:58 PM
ओडिशा में 11 नयी दीवानी अदालतें स्थापित की जाएंगी
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा में लोगों के लिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए 11 नयी दीवानी अदालतें स्थापित की जाएंगी। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। इस संबंध में राज्य विधि विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी की।

पुरी, नयागढ़ और केंद्रपाड़ा जिलों में एक-एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (सतर्कता) न्यायालय स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, पुरी जिले के पिपिली, नयागढ़ के रानपुर, खुर्दा के बानपुर, भद्रक के बासुदेवपुर, अंगुल के तालचेर, सुंदरगढ़ के राजगंगपुर, कटक के बांकी और कंधमाल जिले के जी उदयगिरि में भी अतिरिक्त जिला न्यायाधीश न्यायालय स्थापित किए जाएंगे।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital