ओडिशा के कटक में चमगादड़ों का शिकार करने के आरोप में 11 व्यक्ति गिरफ्तार

भुवनेश्वर: ओडिशा के कटक जिले में चमगादड़ों का शिकार करने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने सोमवार को खुंटुनी के निकट एक आॅटोरिक्शा को रोका और उसमें से दो थैलों में रखे 796 मृत चमगादड़ और चार जीवित चमगादड़ बरामद किए।

उन्होंने बताया कि वाहन पर सवार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अथगढ़ के कार्यवाहक प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) चिचिलिची बिस्वाल ने कहा, “सभी आरोपी भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। हमने उन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।” उन्होंने बताया कि चमगादड़ों को जाल का उपयोग करके खुंटुनी में एक बंद पड़ी फैक्ट्री और कुछ पेड़ों से पकड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button