पश्चिम बंगाल: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 May 2024 08:48 PM
पश्चिम बंगाल: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

मालदा. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग झुलस गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतकों में मणिचक थाना क्षेत्र निवासी दो नाबालिग और माला थाना क्षेत्र के साहापुर निवासी तीन लोग शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक, वहीं दो अन्य लोग गजोल थाना क्षेत्र के अदीना और रतुआ थाना क्षेत्र के बालूपुर के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि हरीशचंद्रपुर के एक खेत में काम कर रहे दंपति की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी. पुलिस के मुताबिक, आकाशीय बिजले की चपेट में आकर जान गंवाने वाले बाकी लोग इंग्लिशबाजार और मणिचक थाना इलाके के निवासी थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu