12 किलोग्राम वजनी ‘बाहुबली’ समोसा: 30 मिनट में खाइए, 71,000 रुपए जीतिए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Jun 2023 07:54 PM
12 किलोग्राम वजनी ‘बाहुबली’ समोसा: 30 मिनट में खाइए, 71,000 रुपए जीतिए
ऑडियो सुनें

मेरठ. अपनी रेवड़ी और गजक के लिए मशहूर मेरठ अब अपने ‘बाहुबली’ समोसे को लेकर लोगों का ध्यान आर्किषत कर रहा है.
आलू, मटर, मसाले, पनीर और सूखे मेवों से तैयार नमकीन भरवां मिश्रण से बना 12 किलोग्राम वजनी यह समोसा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है. इसे 30 मिनट में खाने वाले को 71,000 रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है.

लालकुर्ती स्थित कौशल स्वीट्स के तीसरी पीढ़ी के मालिक शुभम कौशल ने कहा कि वह समोसे को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए ”कुछ अलग करना” चाहते थे और इसलिए उनके मन में 12 किलोग्राम का बाहुबली ‘समोसा’ तैयार करने का विचार आया. कौशल ने कहा कि लोग अपने जन्मदिन पर पारंपरिक केक के बजाय ‘बाहुबली’ समोसा काटते हैं. उन्होंने कहा कि 30 मिनट में इसे पूरा खाने पर 71,000 रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई है. इस समोसे को तैयार करने में कौशल के बार्विचयों को करीब छह घंटे का समय लगता है.

कौशल ने बताया कि कड़ाही में समोसा सिर्फ तलने में डेढ़ घंटा लगता है और इस काम में तीन बार्विचयों की मेहनत लगती है. उन्होंने कहा, ”हमारे बाहुबली समोसे ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और फूड ब्लॉगर का भी ध्यान खींचा. स्थानीय लोगों के अलावा देश के अन्य हिस्सों के लोग भी इस समोसे के बारे में हमसे पूछते हैं.”

उन्होंने बताया कि इस समोसे के लिए पहले से बुकिंग करानी पड़ती है. कौशल ने कहा, ”मैं समोसे को खबरों में लाने के लिए कुछ अलग करना चाहता था. हमने ‘बाहुबली’ समोसा बनाने का फैसला किया. हमने चार किलोग्राम का समोसा और फिर आठ किलोग्राम का समोसा बनाकर शुरुआत की. इसके बाद हमने पिछले साल 12 किलोग्राम का समोसा तैयार किया.” उन्होंने कहा कि 12 किलोग्राम वजनी समोसे की कीमत करीब 1,500 रुपये है. शुभम ने दावा कि उन्हें अभी तक अपने बाहुबली समोसे के लिए करीब 40-50 ऑर्डर मिल चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि यह देश का सबसे बड़ा समोसा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu