बीजापुर में 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक इनामी नक्सली समेत 14 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि माओवादी संगठन में पारिवारिक सुख से वंचित रहने और माओवादियों की जीवन शैली तथा विचारधारा से परेशान होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है. अधिकारियों ने बताया कि नक्सली नागी पोड़ियाम (38) पर एक लाख रुपये का इनाम है.

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली ‘उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी’, ‘गंगालूर एरिया कमेटी’ और ‘भैरमगढ़ एरिया कमेटी’ में सक्रिय थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक 137 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं. वहीं विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल 306 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को राज्य शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button