दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के 15 योग प्रशिक्षक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Jan 2024 06:28 PM
दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के 15 योग प्रशिक्षक
ऑडियो सुनें

रायपुर. आयुष मंत्रालय भारत सरकार की योजना के तहत प्रदेश में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर्स) के योग प्रशिक्षकों को दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष के रूप में आमन्त्रित किया गया है. इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के योग प्रशिक्षकों को बुलाया गया है ,जिसमें छत्तीसगढ़ केे 15 योग प्रशिक्षक भी शामिल हैं .

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास कराने वाले 15 योग प्रशिक्षकों को गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. राजधानी दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिलने के बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर के योग प्रशिक्षकों मे हर्ष व्याप्त है. गणतंत्र दिवस समारोह में देश भर के चुनिंदा योग शिक्षक शामिल होंगे. इस दौरान भारत सरकार की ओर से अतिथि के रूप में शामिल इन योग शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा.

आयुष विभाग द्वारा चयनित सभी 15 योग प्रशिक्षकों को सपरिवार आयुष विभाग की ओर से डॉ. परमानंद सोनकर (सहायक संचालक) बतौर नोडल अधिकारी गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे. डॉ. सोनकर ने बताया कि वे सभी 15 योग प्रशिक्षक उत्साहित है जिन्हें अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. शेष सभी योग प्रशिक्षक भी इस बात से हर्षित है कि उन्हें भी भविष्य मे उन्हें भी यह सुअवसर प्राप्त होगा. गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के रूप में प्राप्त आमंत्रण से विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिला है. इस दौरान देश भर के आमंत्रित योग प्रशिक्षकों को नई दिल्ली स्थित भारत सरकार आयुष मंत्रालय के उत्कृष्ट संस्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा साथ ही केंद्रीय मंत्री (आयुष मंत्रालय) तथा सचिव भारत सरकार आयुष मंत्रालय के साथ रात्रि भोज एवं संवाद की व्यवस्था भी की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu