इस वर्ष मादक पदार्थ जब्ती से जुड़े मामले में 153 बड़े तस्कर गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 30 Oct 2024 01:25 PM
इस वर्ष मादक पदार्थ जब्ती से जुड़े मामले में 153 बड़े तस्कर गिरफ्तार: पंजाब पुलिस
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने 2024 में दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त करने के मामले में 153 बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर नकेल कसने तथा मादक पदार्थ की बिक्री के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के दोहरे उद्देश्य से मादक पदार्थ रोधी प्रयासों को तेज कर दिया है।

डीजीपी ने कहा, ‘‘ वर्ष 2024 में दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन की बरामदगी के संबंध में 153 बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 208 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है।’’ उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुल 790 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि जमीनी स्तर पर पंजाब पुलिस गांवों तथा शहरी क्षेत्रों में मादक पदार्थों, मादक दवाओं के तस्करों को निशाना बना रही है। इसके परिणामस्वरूप इस वर्ष स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत 7,686 प्राथमिकी दर्ज की गई और 10,524 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘ 2024 में 790 किलोग्राम हेरोइन, 860 किलोग्राम अफीम और 36,711 किलोग्राम अफीम की भूसी जब्त की गई है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav