तीस्ता नदी की बाढ़ में बहकर आये मोर्टार के 16 गोलों को बंगाल में निष्क्रिय किया गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 13 Oct 2023 12:20 PM
तीस्ता नदी की बाढ़ में बहकर आये मोर्टार के 16 गोलों को बंगाल में निष्क्रिय किया गया
ऑडियो सुनें

जलपाईगुड़ी: सिक्किम में पिछले सप्ताह बादल फटने और फिर अचानक बाढ़ आने के बाद तीस्ता नदी में बहकर आये मोर्टार के 16 और गोले पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में निष्क्रिय किये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्रांति पुलिस चौकी प्रभारी मंसूरुद्दीन ने बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को चेंगमारी ग्राम पंचायत के एक क्षेत्र में मोर्टार के 16 और गोले बरामद किए और उन्हें निष्क्रिय कर दिया।

इससे पहले बुधवार को भी मोर्टार के 20 गोलों को निष्क्रिय किया गया था। पुलिस का मानना है कि मोर्टार के ये गोले सेना के थे और पड़ोसी राज्य सिक्किम में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के पानी में बहकर यहां आ गये।

पिछले सप्ताह जिले में तीस्ता नदी की बाढ़ के पानी में बहकर आया मोर्टार का एक गोला फटने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हो गये थे, जिसके बाद यह कवायद की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले दो दिनों में कुल मिलाकर मोर्टार के 36 गोले निष्क्रिय किये गये हैं। तलाशी अभियान जारी रहेगा।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav