छत्तीसगढ़ में 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Apr 2025 09:30 PM
छत्तीसगढ़ में 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार को नौ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों का तबादला कर दिया. राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है. गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, दुर्ग, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम), जांजगीर-चांपा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी), सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिलों के एसपी का तबादला कर दिया गया है.

भारतीय पुलिस सेवा के 1992 बैच के अधिकारी पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बनाया गया है. सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अंकित गर्ग (2004 बैच आईपीएस) को आईजीपी, राज्य खुफिया शाखा, पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू), नवा रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है.

राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा (2007 बैच के आईपीएस) सरगुजा रेंज के नये पुलिस महानिरीक्षक होंगे.
आईपीएस अधिकारी (2011 बैच) अजातशत्रु बहादुर सिंह अब डिप्टी आईजीपी, इंटेलिजेंस, पीएचक्यू, नवा रायपुर हैं. वह नवा रायपुर में प्रशिक्षण संचालन, अग्निशमन विभाग और आपातकालीन सेवाओं के निदेशक थे.

बलौदाबाजार-भाटापारा के एसपी विजय अग्रवाल (2012 बैच के आईपीएस अधिकारी) को दुर्ग का एसपी बनाया गया है. वह जितेन्द्र शुक्ला (2013 बैच के आईपीएस) की जगह लेंगे, जिन्हें जगदलपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की पांचवीं बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu