कांकेर में 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर. छत्तीसग­ढ़ के कांकेर जिले में रविवार को 21 माओवादियों ने अधिकारियों को 18 हथियार सौंपने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इन माओवादियों ने बस्तर रेंज पुलिस द्वारा शुरू की गई ‘पूना मार्गेम: पुर्नएकीकरण के माध्यम से पुनर्वास’ पहल के तहत हथियार डाले.

उन्होंने कहा, ” इन 21 लोगों में संभागीय समिति सचिव मुकेश भी शामिल है. इनमें 13 महिला वाम चरमपंथी हैं. इन 21 लोगों में संभागीय समिति के चार सदस्य, क्षेत्र समिति के नौ सदस्य और आठ निचले स्तर के सदस्य हैं. ये सभी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के केशकाल संभाग (उत्तरी उप-क्षेत्रीय ब्यूरो) की कुएमारी/किस्कोडो क्षेत्र समिति के सदस्य हैं.” अधिकारी ने बताया कि इन माओवादियो ने तीन एके-47, दो इंसास राइफलें, चार एसएलआर राइफलें, छह .303 राइफलें, दो सिंगल शॉट राइफलें और एक बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) सौंपा.

इससे पहले, 17 अक्टूबर को बस्तर जिले के जगदलपुर में 210 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था. उन्होंने 153 हथियार भी सौंपे थे. उन नक्सलियों में 9.18 करोड़ रुपये का इनामी नक्सली रूपेश उर्फ ??सतीश भी शामिल था जो नक्सली संगठन की केंद्रीय समिति सदस्य का सदस्य था. दो अक्टूबर को बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले में 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था . उनमें 49 ऐसे थे जिनपर 1.06 करोड़ रुपये से अधिक का सामूहिक इनाम था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button