महतारी वंदन योजना के लिए 70 लाख महिलाएं पात्र, इन लोगों का फॉर्म हुआ रिजेक्ट…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 02 Mar 2024 10:46 AM
महतारी वंदन योजना के लिए 70 लाख महिलाएं पात्र, इन लोगों का फॉर्म हुआ रिजेक्ट…

ऑडियो सुनें

रायपुर: महतारी वंदन योजना के लिए 70 लाख महिलाएं पात्र पाई गई है। सबसे ज्यादा सवा 5 लाख से अधिक महिलाएं रायपुर जिले में है। सभी पात्र महिलाओं को एक हजार रुपए उनके खाते ट्रांसफर किए जाएंगे।

यह राशि 8 मार्च को जमा होगी। आवेदन फॉर्म की जांच करने वाले नोडल अधिकारियों ने बताया, कि योजना का फायदा उठाने के लिए कई लोग जो पात्र नहीं है उन्होंने भी आवेदन दिया। हालांकि दस्तावेजों की जांच के बाद उनके फॉर्म को रिजेक्ट किया गया है।

गलत जानकारी देने वाले आवेदनकर्ताओं पर आगे की कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया, कि ऐसी महिलाएं जो अपने पति के साथ रह रही हैं, लेकिन उन्होंने परित्यक्ता का सर्टिफिकेट लगा दिया है उनके फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं। इसके अलावा जिन युवतियों की शादी नहीं हुई है उन लोगों ने भी आवेदन फॉर्म भरा है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Nandkishoryadav