हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 May 2022 07:31 PM
हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ‘‘फिर से एक नवागंतुक’’ की तरह महसूस कर रही हैं. आलिया जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट आॅफ स्टोन’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं. नेटफ्लिक्स की इस जासूसी-थ्रिलर फिल्म में हॉलीवुड कलाकार गैल गैडोट और जेमी डोर्नन भी नजर आएंगे.

भारतीय सिनेमा में इस साल 10 साल पूरे करने वाली अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ मैं अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही हूं. फिर से एक नवागंतुक की तरह महसूस कर रही हूं. घबराहट हो रही है. मुझे शुभकामनाएं दें.’’ आलिया फिल्म की शूटिंग के लिए कहां जा रही हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu