योगी मंत्रिमंडल में शामिल हुए चार नए मंत्रियों को विभागों का किया आवंटन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 12 Mar 2024 07:22 PM
योगी मंत्रिमंडल में शामिल हुए चार नए मंत्रियों को विभागों का किया आवंटन
ऑडियो सुनें

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल में चार नए मंत्रियों को शामिल करने के एक हफ्ते बाद मंगलवार को उन्हें विभाग आवंटित कर दिए. सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, हज और मुस्लिम वक्फ विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. दारा सिंह चौहान को जेल विभाग दिया गया है.

उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक सुनील शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स और राजग के घटक राष्ट्रीय लोकदल के कोटे से मंत्री बने अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मिला है. इन सभी को पिछली पांच मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu