छत्तीसगढ़ में 11 पद के लिये 3 चरणों में होंगे मतदान…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 16 Mar 2024 04:46 PM
छत्तीसगढ़ में 11 पद के लिये 3 चरणों में होंगे मतदान…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में मतदान होगा। वहीं 7 चरणों में देश की 543 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। वहीं 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग होगी। 2019 में भी 3 चरणों में प्रदेश में वोटिंग हुई थी। वहीं प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद 1 लाख 20 हजार 92 वोटर्स बढ़े हैं।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटेंप्रदेश में लोकसभा की 11 सीटें हैं। इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 06, एसटी के लिए 04 और एससी वर्ग के लिए 01 सीट आरक्षित है। प्रदेश में वोटिंग के लिए 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वोटर्स की बात करें तो विधानसभा चुनाव के बाद इनकी संख्या में 1 लाख 20 हजार 92 की बढ़ोतरी हुई है। इनमें 18 से 19 वर्ष के 5 लाख 77 हजार 184 मतदाता हैं।

छत्तीसगढ़ में 3 चरण में वोटिंग

पहला चरण

लोकसभा सीट: बस्तर मतदान तिथि : 19 अप्रैल
अधिसूचना : 20 मार्च नामांकन की आखिरी तिथि : 27 मार्च,नामांकन पत्रों की जांच: 28 मार्च,नाम वापसी : 30 मार्च

दूसरा चरण

लोकसभा सीट : कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद मतदान तिथि : 26 अप्रैल,अधिसूचना : 28 मार्च नामांकन की आखिरी तिथि : 4 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच : 5 अप्रैल
नाम वापसी : 8 अप्रैल

तीसरा चरण

लोकसभा सीट : रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, दुर्ग और सरगुजा मतदान तिथि : 7 मई

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav